फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

''आप' अब आम आदमी की नहीं, केजरीवाल करप्शन पार्टी हो गई है'

Tue, 09 May 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शांतिदूत ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रपति से दिल्ली सरकार को तत्काल भंग करने की मांग की है। सच सबके सामने आ गया है कि दिल्ली के सीएम की पार्टी आम आदमी की नहीं बल्कि केजरीवाल करप्शन पार्टी है। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार से बर्खास्त किए वाटर सप्लाई मंत्री कपिल मिश्रा की ओर से दिल्ली सीएम पर अपने साथी मंत्री सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रिश्वत लेने के आरोप लगाने पर शांतिदूत ने कहा कि इससे यह साबित हो गया है कि केजरीवाल की पार्टी भ्रष्टाचारियों की टोली है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर रिश्वत लेने के आरोप उनकी ही सरकार में मंत्री रहे व्यक्ति ने लगाए हैं, इसलिए राष्ट्रपति को चाहिए कि वे केजरीवाल सरकार को भंग करें।

साथ अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच करवाई जाए। शांतिदूत ने कहा कि पंजाब विधानसभा के चुनाव में भी टिकट वितरण के समय आम आदमी पार्टी के नेताओं पर पैसा लेकर अमीरों को टिकट बांटने के आरोप लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें