क्षेत्र की बात करें तो आप ने मुख्मयंत्री मनोहर लाल के गढ़ जीटी बेल्ट पर खासा फोकस किया है। कुरुक्षेत्र से पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी और करनाल से पूर्व विधायक बंता राम राम वाल्मीकि को प्रदेश उपाध्यक्ष और अंबाला से पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटो की संगठन में अहम पद दिए हैं। डॉ. सुशील गुप्ता मूलरूप से जींद के रहने वाले हैं और अनुराग ढांडा कैथल-जींद की सीमा पर पड़ने वाले गांव खनौरी से ताल्लुक रखते हैं। पूर्व सांसद अशोक तंवर को कैंपेन का चेयरमैन बनाया गया है। तंवर अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं और पूरे प्रदेश में उनका प्रभाव है।
डॉ. मनीष यादव को यूथ विंग की जिम्मेदारी
यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन, छात्र संगठन सीवाईएसएस के प्रदेश अध्यक्ष आयुष खटकड़, किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भांबू, एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश बागड़ी, ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष धीरज यादव, खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कविता दलाल, लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मोक्ष पसरीजा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील बिंदल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गर्ग, डॉक्टर विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सारिका वर्मा और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गुरुचरण सिंह को बनाया गया।
इसके साथ अंबाला लोकसभा अध्यक्ष आदर्शपाल सिंह को बनाया गया, भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, फरीदाबाद लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, गुरुग्राम लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर, हिसार लोकसभा अध्यक्ष पवन फौजी, करनाल लोकसभा अध्यक्ष दलविंदर सिंह चीमा और कुरुक्षेत्र लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी को बनाया गया।
पार्टी जल्द ही जिला, ब्लाक और पंचायत से लेकर बूथ स्तर के संगठन की घोषणा करेगी। फील्ड में पहले ही कार्यकर्ताओं और नेताओं की वर्किंग देख ली गई है। आम जनता के बीच रहने वाले और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं को ही संगठन में जिम्मेदारियां दी जाएंगी। -डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष, आप।