फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम चन्नी को चेतावनी: भगवंत मान ने कहा-31 मई तक खिलाड़ी से रिश्वत मांगने की जानकारी दें वरना

Thu, 25 May 2023 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भगवंत मान ने कहा कि खिलाड़ी ने पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह से नौकरी का आग्रह किया था लेकिन कैप्टन ने नौकरी नहीं दी। इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार जल्द ही यह मामला विजिलेंस को सौंप दिया जाएगा ताकि इस बात का खुलासा हो सके कि रिश्वतखोरी में चन्नी और उनके भांजे के बीच क्या साठगांठ रही है?
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान और पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को चेतावनी दी है। चन्नी के भतीजे द्वारा क्रिकेटर से नौकरी दिलाने के नाम पर दो करोड़ मांगने के मामले में सीएम मान ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि चरणजीत चन्नी, मैं आपको 31 मई दोपहर 2 बजे तक मौका दे रहा हूं। अपने भतीजे द्वारा नौकरी के लिए खिलाड़ी से रिश्वत मांगने की सारी जानकारी सार्वजनिक कर दें। ऐसा न किया गया तो 31 मई दोपहर 2 बजे मैं खुद फोटो, नाम और मिलने की जगह पंजाबियों के सामने ला दूंगा। 
विज्ञापन




सीएम मान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे द्वारा सूबे के एक क्रिकेटर से नौकरी के एवज में दो करोड़ रुपये रिश्वत मांगे जाने के मामले को जल्दी ही विजिलेंस को जांच के लिए सौंपने का संकेत दे चुके हैं।  
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हो सकता है कि चन्नी को बताए बिना उनके भांजे-भतीजे ऐसे काम करते रहे हों, तभी तो उनके घरों से 8-8 करोड़ रुपये निकलते रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि जब वह धर्मशाला में क्रिकेट मैच देखने पहुंचे तब उस खिलाड़ी ने सारे मामले की जानकारी दी। यह खिलाड़ी आईपीएल में पंजाब किंग्स से खेल रहा है।

भगवंत मान ने कहा कि खिलाड़ी ने पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह से नौकरी का आग्रह किया था लेकिन कैप्टन ने नौकरी नहीं दी। इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार जल्द ही यह मामला विजिलेंस को सौंप दिया जाएगा ताकि इस बात का खुलासा हो सके कि रिश्वतखोरी में चन्नी और उनके भांजे के बीच क्या साठगांठ रही है? गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेज गेंदबाज के रूप में पहचान बनाने वाले पंजाब के इस क्रिकेटर ने आरोप लगाया था कि नौकरी दिलाने के एवज में उनसे दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। यह क्रिकेटर जब रिश्वत की रकम नहीं दे सका तो चन्नी सरकार ने उन्हें नौकरी भी नहीं दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें