चंडीगढ़। एआर मेलोडिज एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-23 स्थित बाल भवन में नए साल के आगमन में सुरीला सफर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सुरक्षाकर्मियों को समर्पित किया गया था। इसमें ट्राइसिटी, पंजाब और हरियाणा से करीब 50 गायकों ने हिस्सा लिया।
कलाकारों ने पुराने बॉलीवुड गीतों से शाम को संगीतमय और सुरमयी बनाया। संगीत की अरेंजमेंट डॉ. अरुणकांत, रमनकांत ने गानों का अरेंजमेंट किया। कार्यक्रम के दौरान जसप्रीत जस्सल ने चिट्ठिये दर्द, रमनकांत ने मुझे भूल जाना अगर हो, रिद्धिमा, निशा और डॉ. अरुणकांत ने इक प्यार का नगमा है, रंजू प्रसाद की ओर से आओ ना गले लगाओ ना, डॉ. एसएस प्रसाद की ओर से कहता है जोकर, ईशा खन्ना की ओर से पिया तू अब तो आजा, मुकेश आनंद की ओर से लहरों पे लहर, रंजीत सिंह और हरलीन ने हम तुम युग युग से, मुकेश अरोड़ा और सुचेता की ओर से दिल्लगी ने दी हवा, राधिका की ओर से आओ हुजूर तुमको आदि गीत पेश किए। कार्यक्रम के अंत में सुरक्षाकर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।