चंडीगढ़ के होनहार गोल्फर आदिल बेदी ने अमेरिका में इतिहास रचा है। इस युवा खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप ऑफ जूनियर्स गोल्फ में रनअर ट्राफी जीतकर नाम रोश किया। टूर्नामेंट यूएसए के लास वेगास के एंजल पार्क माउंटेन गोल्फ कोर्स पर खेला गया। तीन दिवसीय वर्ल्ड कप में आदिल ने पहले दिन 67, दूसरे दिन 65, तीसरे दिन 74 के साथ कुल 206 अंक हासिल किए। टूर्नामेंट के विजेता कनाडा के मार्को टेस्टनजाक से वह महज दो अंक के फासले पर रहे।
आदिल पहले दो दिन टॉप पर चल रहे थे। रनरअप ट्राफी जीतने के बाद 15 वर्षीय आदिल ने खुशी जातते हुए कहा कि विजेता ट्रॉफी से मात्र दो अंक पीछे होने के बावजूद यह जीत मेरे लिए काफी मायने रखती है। अमेरिका के इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स पर मेरा यह नया अनुभव रहा। आदिल के अनुसार, यह अनुभव अब अगले हप्ते फ्लोरिडा में होने वाले टूर्नामेंट में काम आएगा। अपने कोच जैसी ग्रेवाल का जिक्र करते हुए इस युवा गोल्फर ने कहा कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके कोच की अहम भूमिका रही।
चार इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलेंगे आदिल बेदी
पछले साल भारत में खेली गई विभिन्न गोल्फ चैंपियनशिप में किए गए शानदार प्रदर्शन के आधार पर आदिल का चयन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए हुआ। इनमें सेन डिएगो मास्टर्स, जूनियर वर्ल्ड कप, वर्ल्ड जूनियर मास्टर्स, जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप शमिल हैं। यह सभी अमेरिका के विभिन्न शहरों में होने हैं। इनमें विश्व के 600 से अधिक बेहतरीन गोल्फर शिरकत कर रहे हैं। आदिल बेदी इनमें भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नंबर वन गोल्फर का खिताब पा चुके हैं आदिल
देश के विभिन्न शहरों में खेली गई चैंपियनशिप जीतने के लिए इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) की ओर से आदिल बेदी को जूनियर वर्ग में नंबर 1 का खिताब दिया जा चुका है।