फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NH10 पर अगले महीने से सफर करना होगा महंगा, जानिए कितना?

Fri, 22 Jul 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
पंचकूला टोल बैरियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोगों के लिए एनएच10 पर सफर करना अब महंगा होगा। इस हाइवे पर जल्दी ही टोल बैरियर शुरू होने जा रहा है। अगले महीने से यह शुरू हो जाएगा और 100 किलोमीटर लंबे हिसार-रोहतक हाईवे पर पर वाहन चालकों को दो जगह टोल टैक्स देना होगा। करीब तीन साल से निर्माणाधीन हाईवे का काम पूरा होने के बाद अब एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) अगले
विज्ञापन


माह से टोल शुरू करने जा रहा है।
तीन साल पहले एनएचएआई की तरफ से रोहतक-हिसार फोरलेन हाईवे का निर्माण चल रहा था। लगभग 1200 करोड़ के बजट से तैयार हाईवे पर मदीना और मयय्ड़ गांव में दो टोल का निर्माण किया जा रहा था। अभी तक दोनों टोल ट्रॉयल पर चल रहे थे, लेकिन अब हाईवे का कार्य पूरा हो जाने के बाद एनएचएआई इन्हें शुरू करने जा रहा है।

टोल अधिकारियों की मानें तो इसी माह के आखिर या अगले माह के शुरुआत में दोनों टोल शुरू कर दिए जाएंगे। टोल शुरू होने के बाद 100 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा। एनएचएआई की तरफ से टोल शुरू करने की तैयारी कर दी गई है, लेकिन अभी स्थानीय स्तर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


कुछ यूं पड़ सकता है सफर महंगा
रोहतक-हिसार हाईवे पर बने टोल की रेट लिस्ट अभी नहीं आई है, लेकिन बाकी टोल पर लिए जाने वाले रेट से तुलना करें तो वाहन चालकों को कुछ इस तरीके से महंगा पड़ेगा। रोहतक-पानीपत एनएचए-71 पर कार से एक तरफ का 115 और आने-जाने पर 170 रुपये टोल लिया जाता है। इसी तरह एलसीवी से एकतरफा 170 और आना-जाना 255 रुपये और बस एवं ट्रक का एकतरफा 354 रुपये और आने-जाने पर 515 रुपये टोल लिया जाता है।
विज्ञापन


हरियाणा में यह है हाईवे
प्रदेश में रोहतक-पानीपत, रोहतक-हिसार, रोहतक-दिल्ली, रोहतक-डीघल और दिल्ली-अमृतसर समेत कई हाईवे हैं। इन हाईवे की कुल लंबाई लगभग 2622.48 किलोमीटर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें