फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर की बुकिंग में आधार कार्ड अनिवार्य नहीं

Thu, 19 Dec 2013 08:39 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता नहीं होने के बावजूद एजेंसी में उपभोक्ताओं को मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने हाल में ही लोगों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए सभी एजेंसी मालिकों को हिदायत दी थी कि बुकिंग के लिए आधार कार्ड नहीं मांगें, इसके बावजूद अनियमितताएं जारी हैं।

गैस उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई एजेंसियां अब भी बुकिंग के समय आधार कार्ड मांगती हैं और इसके बगैर बुकिंग में आनाकानी करती है।

हालांकि आधार कार्ड लिंक कराने के लिए प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के बावजूद अब तक करीब 50 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही आधार कार्ड लिंक कराए हैं।

इससे पहले जारी आदेश के तहत उन लोगों को ही सब्सिडी का फायदा देने की बात कही गई थी, जिन्होंने एक नवंबर से पहले आधार कार्ड, बैंकों व एजेंसी से लिंक कराए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दी थी। इसके बावजूद जिलेभर की एलपीजी एजेंसियों में इसकी अनदेखी की जा रही है।
 
सेक्टर-19 निवासी निलिमा, सेक्टर-15 निवासी ए. शर्मा के अलावा कई ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका सिलेंडर सिर्फ इसलिए बुक नहीं किया गया, क्योंकि उन्होंने आधार कार्ड लिंक नहीं कराए।

उनका आरोप है कि अगर आधार कार्ड लिंक नहीं कराए गए तो सब्सिडी का फायदा नहीं दी जाए, लेकिन बुकिंग तो की जानी चाहिए।

उधर, एक एलपीजी एजेंसी के मालिक का कहना है कि 31 जनवरी तक बगैर आधार कार्ड के भी सब्सिडी का फायदा मिलेगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें