फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत से घर पहुंच परिवार को देना चाहता था सरप्राइज, रास्ते में हुआ ऐसा कि घरवालों के होश उड़ गए

Tue, 02 Jul 2019 09:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
मृतक का कुवैत में बना ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुवैत से पठानकोट के धारकलां स्थित घर लौट रहे गांव नारायणपुर निवासी रोहित पठानिया (25) की अंबाला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक परिवार को बिना बताए उन्हें सरप्राइज देने के लिए आ रहा था। घर में किसी को पता भी नहीं था कि 22 माह पहले जो बेटा कुवैत रोजगार के लिए गया था अचानक उसका शव घर पहुंचेगा। 

विज्ञापन


रोहित के चाचा पूर्व सरपंच रणधीर सिंह ने बताया कि रोहित करीब 22 माह पहले कुवैत गया था। वहां वह किसी कंपनी में काम करता था। उसे दो माह के बाद घर लौटना था लेकिन वह कंपनी से छुट्टी लेकर घर में किसी को बिना बताए भारत आ गया। दिल्ली एयरपोर्ट से वह टैक्सी कर घर आ रहा था ताकि घरवालों को सरप्राइज दे सके। 

परिवार को रोहित के आने की कोई खबर नहीं थी। सोशल मीडिया पर इस सड़क हादसे में मृत युवक के कुवैत के ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो के साथ किसी ने अपनी ऑडियो भेजकर घटना संबंधी जानकारी वायरल कर दी। वायरल मैसेज धारकलां निवासी किसी युवक को मिला।  
विज्ञापन


उसमें अज्ञात व्यक्ति ने बताया था कि सड़क हादसे में जिस युवा की मौके पर ही मृत्यु हो गई है वह पठानकोट के धार ब्लॉक का है। उसने परिवार को बताया तो पूरे क्षेत्र में शोक पसर गया। घरवालों को यह यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनका जिगर का टुकड़ा उनको बिना बताए भारत लौट आया और सड़क हादसे का शिकार हो चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें