फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली आंदोलन से लौटकर घर पहुंचे पंजाब के किसान ने दी जान

Sun, 20 Dec 2020 03:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

पंजाब के बठिंडा जिले के रामपुरा फूल क्षेत्र के गांव दयालपुरा मिर्ज़ा में रविवार सुबह एक किसान ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान गुर लाभ सिंह (22) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार गुर लाभ सिंह कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसानों के धरने में गया था। वह शनिवार देर रात को घर लौटा था।

विज्ञापन


रविवार सुबह किसान गुर लाभ सिंह अपने घर से टहलने बाहर निकला तो उसने घर के समीप ही एक खेत में जहर निगल कर खुदकुशी कर ली। जैसे इस घटना के बारे में परिजनों और गांववालों को पता चला तो वो उसे नजदीक के अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

थाना भागता भाई के इंस्पेक्टर अमनपाल सिंह विर्क ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा किसान गुर लाभ सिंह शनिवार देर रात दिल्ली धरने से वापस आया था, जिसने रविवार सुबह ही जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस अभी मामले कि जांच कर खुदकुशी के कारण का पता लगाने में जुटी है।  मृतक के पिता बलवीर सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें