फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर महिला को किया बेहोश, लाखों के गहने-नकदी लेकर भागी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-8सी की कोठी में वारदात, एक सप्ताह पहले ही काम पर रखा था घरेलू सहायिका को
विज्ञापन

कनाडा से चंडीगढ़ लौटी 46 वर्षीय किरण मित्तल अस्पताल में भर्ती, होश आने पर पुलिस को बताई आपबीती

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर के पॉश सेक्टर-8सी में घरेलू सहायिका पर खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर महिला को बेहोश करने और घर से लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर भागने का आरोप लगा है। वारदात कोठी नंबर-1124 में हुई। पीड़िता की पहचान 46 वर्षीय किरण मित्तल के रूप में हुई है। उन्हें बेहोशी की हालत में सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद उन्होंने पुलिस को बताया कि देर शाम खाना खाने के बाद उन्हें कुछ समझ नहीं आया और वह बेहोश हो गईं। इसके बाद घर से कीमती सामान गायब मिला। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद से घर में काम करने वाली संदिग्ध महिला कुक गायब है। परिजनों ने उसी पर वारदात को अंजाम देने का शक जताया है।
जानकारी के मुताबिक किरण मित्तल जनवरी में कनाडा से चंडीगढ़ लौटी थीं। उनके परिवार के अन्य सदस्य कनाडा में रहते हैं, जबकि भाई-बहन पंचकूला के अमरावती एन्क्लेव में रहते हैं। बताया जा रहा है कि किरण ने करीब एक सप्ताह पहले ही गुम्मा नाम की महिला को घरेलू सहायिका के तौर पर काम पर रखा था। आरोप है कि देर शाम महिला कुक ने खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के कुछ समय बाद किरण की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। इसी दौरान घर से ज्वैलरी, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब हो गया।
विज्ञापन


होश आने पर बताई आपबीती
अस्पताल में होश आने के बाद किरण ने बताया कि खाना खाने के बाद उन्हें कुछ समझ नहीं आया और वह बेसुध हो गई थीं। परिजनों को घटना का पता चलने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों का आरोप है कि घरेलू सहायिका ने इसी दौरान घर में रखे लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली और फरार हो गई।

पड़ोसियों से पूछताछ, संदिग्ध कुक की तलाश
पुलिस के मुताबिक घर से गायब सामान का पूरा ब्योरा अभी सामने नहीं आया है। पीड़िता के बयान और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, ताकि संदिग्ध महिला की गतिविधियों और उसके फरार होने से जुड़े सुराग मिल सकें। चोरी हुए गहनों और नकदी की वास्तविक कीमत का पता भी जांच के बाद चलेगा।
विज्ञापन


कोट
सेक्टर-8 की कोठी में कनाडा से आई महिला को खाने में जहरीला पदार्थ देकर बेहोश करने का मामला सामने आया है। परिजनों को शक है कि सप्ताह भर पहले काम पर रखी गई महिला कुक ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोप है कि वह ज्वैलरी और नकदी लेकर भाग गई। पीड़िता की हालत ठीक होने और घर में गायब सामान की जांच के बाद ही चोरी की पूरी जानकारी मिल सकेगी। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है। - संजीव कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें