फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिस्टम की ऐसी सेटिंग, बस कहीं भी रोको, कोई नहीं टोकेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में निजी बसों का संचालन नियमों से नहीं, कथित सिस्टम की सेटिंग से चल रहा है। सवारी को जहां जाना हो, सड़क पर हाथ दीजिए और बस रुक जाती है। कजहेड़ी से ट्रिब्यून चौक और सेक्टर-43 बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप तक निजी बसें खड़ी कर सवारियां भरी जा रही हैं। शहर की सड़कों पर भी यही सिलसिला जारी है। हैरानी यह है कि न ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से इस पर रोक लग रही है और न ही स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) की सख्ती नजर आती है।
विज्ञापन

निजी बसों की इस मनमानी में जिम्मेदारी को लेकर विभागों के अपने तर्क हैं। एसटीए चालान करता है, लेकिन उसका कहना है कि सड़क पर चलने और निर्धारित मानकों को पूरा करने वाली बस के खिलाफ कार्रवाई उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। नगर निगम को सड़क किनारे बैठे वेंडर तो नजर आते हैं, लेकिन पेट्रोल पंपों पर घंटों खड़ी बसों पर कार्रवाई का सवाल बना हुआ है। ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

रात 10 से सुबह 6 बजे तक सड़कों पर कब्जा
ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शहर की सड़कों और पेट्रोल पंपों पर अवैध रूप से खड़ी होकर सवारियां भरने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके मुताबिक, रात 10 बजे के बाद बसों का सड़कों पर कब्जा हो जाता है और सुबह छह बजे तक यही स्थिति रहती है। उन्होंने कार्रवाई में कथित मिलीभगत का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

मालिक का नाम लेते ही जांच खत्म
कजहेड़ी में सड़क किनारे खड़ी बसों के ड्राइवरों और कंडक्टरों ने दावा किया कि मालिकों ने अपना सिस्टम बना रखा है और पांच साल से यही स्थिति देख रहे हैं। उनके मुताबिक, अधिकारी बसों पर कार्रवाई नहीं करते। कभी दबाव में जांच के लिए कोई अधिकारी पहुंच भी जाए तो मालिक का नाम लेने के बाद खानापूर्ति कर लौट जाता है। चालान के नाम पर ऑटो और छोटे वाहनों पर कार्रवाई होती है, निजी बस मालिकों की सेटिंग है।
डीएसपी बोले, दिन में होती है कार्रवाई
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी नीरज सरना ने कहा कि अधिकतर बसें रात में चलती हैं और उस समय ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी नहीं होती। दिन में सड़क पर बसें खड़ी मिलने पर ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें