फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: जयकारों के बीच 266 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, गुरुधामों के दर्शन कर 30 जून को लौटेगा

Tue, 21 Jun 2022 06:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि शिरोमणि कमेटी ने 277 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे थे, जबकि 266 श्रद्धालुओं को ही वीजा मिला।
विज्ञापन
पाकिस्तान जाते सिख श्रद्धालु। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेर-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह की बरसी के मौके पर समागमों में शामिल होने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सिख श्रद्धालुओं का जत्था खालसाई जयकारों की गूंज के बीच मंगलवार को पाकिस्तान रवाना किया। जत्थे का नेतृत्व शिरोमणि कमेटी के सदस्य गुरमीत सिंह बूह कर रहे हैं, जबकि उनके साथ डिप्टी लीडर के तौर पर मिट्ठू सिंह काहनेके जत्थे के साथ पाकिस्तान गए हैं।

विज्ञापन


एसजीपीसी दफ्तर से पाकिस्तान के लिए रवानगी से पहले जत्थे के नेताओं को एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह, उप सचिव (मीडिया) कुलविंदर सिंह रमदास व अन्य अधिकारियों ने गुरु घर की बख्शीश सिरोपा देकर सम्मानित किया। अटारी पहुंचने के बाद कस्टम इमिग्रेशन जांच के बाद सुबह 10 बजे जत्थे में शामिल सिख श्रद्धालुओं ने अटारी सीमा स्थित जीरो लाइन पार कर पाकिस्तान से यात्रा की शुरुआत की। 



एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि शिरोमणि कमेटी ने 277 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे थे, जबकि 266 श्रद्धालुओं को ही वीजा मिला। इस दौरान जत्थे के नेता गुरमीत सिंह बूह ने कहा कि उन्हें जत्थे का नेतृत्व करने का सम्मान मिला है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब, लाहौर में महाराजा रंजीत सिंह की बरसी समागम में शामिल होने से पहले जत्थे के श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश स्थान गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब, गुरुद्वारा श्री सच्चा सौदा साहिब मंडी चूहड़काणा शेखूपुरा, गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब आदि गुरुधामों के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके बाद जत्थे के श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब लाहौर पहुंचेगा, जहां 29 जून को महाराजा रंजीत सिंह की बरसी संबंधी समागम होंगे। उन्होंने बताया कि जत्थे की वापसी 30 जून को होगी। जत्थेदार बूह ने पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा वीजा दिए जाने की भी मांग की।

अफगानिस्तान से भारत आने वाले सिखों के हवाई खर्च का प्रबंध करेगी एसजीपीसी: धामी
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने अफगानिस्तान के सिखों के लिए मदद का एलान करते हुए कहा कि मौजूदा हालात के चलते जो सिख अफगानिस्तान से भारत आना चाहते हैं, उनके हवाई टिकटों का प्रबंध एसजीपीसी की तरफ से किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में भारत सरकार से अपील की है कि वह अफगानिस्तान में रह रहे सिखों को सुरक्षित भारत लाने की तुरंत मंजूरी दे, ताकि वे डर भरे माहौल से बाहर निकल सकें। 

धामी ने कहा कि अफगानिस्तान में रहने वाले सिखों को घबराने की जरूरत नहीं है। जिनके पास खर्च की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए सिख संस्था एसजीपीसी उनका हर तरह से सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को दिल्ली में अफगानी सिखों के साथ उनकी बातचीत हुई है, जिन्होंने अफगानिस्तान में रह रहे सिखों की तकलीफों के बारे में जानकारी दी थी।

उन्होंने कहा कि अफगानी सिखों में डर और असुरक्षा की भावना के चलते भारत में रहने वाले अफगानी सिखों समेत पूरी सिख कौम चिंतित है। ऐसे संकट में अफगानिस्तान के सिखों से पूरी कौम को हमदर्दी है और सिख संस्था शिरोमणि कमेटी भी इनका दर्द महसूस करती है। धामी ने कहा कि चाहे अफगानिस्तान में अपने कारोबार और जान से प्यारे गुरु-घरों को छोड़कर आना सिखों के लिए बहुत मुश्किल है लेकिन इन हालात में सिख वहां बेबस हैं। इसके चलते भारत सरकार को चाहिए है कि वह अफगानिस्तान में हर सिख की सुरक्षा के लिए संजीदा प्रयास करे और उन्हें भारत लाकर नागरिकता दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें