फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मई माह में रिकॉर्ड 3,37,985 यात्रियों का आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से पिछले पांच सालों के मुकाबले 2023-24 के मई माह में सबसे अधिक यात्रियों का अवागमन हुआ। इसके साथ ही अप्रैल 2023 के मुकाबले मई माह में पैसेंजर फुटफॉल में भी सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन पिछले पांच सालों के मई माह के आंकड़ों पर गौर करें तो तो यह बढ़ोतरी 10 प्रतिशत तक पहुंच गई है। एयरपोर्ट से 2023-24 के मई माह में 3,37,985 यात्रियों का आवागमन हुआ जबकि 2022-23 के मई माह में पैसेंजरों की संख्या 3,30,051 थी। इस संबंध में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन ने बताया कि एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अथॉरिटी की तरफ से चंडीगढ़ को दूसरे राज्यों के लिए सीधी फ्लाइट भी शुरू हुई हैं जिससे चंडीगढ़ की कनेक्टिविटी और बढ़ी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2023-24 में यह आंकड़ा 40 लाख के पार पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

रोजाना 98 उड़ानों का हो रहा संचालन
मौजूदा समय में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोजाना 98 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, श्रीनगर, अहमदाबाद, गोवा, बेंगलुरू, हैदराबाद, कुल्लू, पुणे, धर्मशाला, लेह, लखनऊ, कोलकाता, देहरादून, धर्मशाला और शिमला जैसे शहरों के लिए एयरपोर्ट से सीधी फ्लाइट है। इसके अलावा दुबई और शारजाह के लिए सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट है।
विज्ञापन

पांच सालों में यात्रियों का रिकॉर्ड

वर्ष यात्री

2023-अभी तक 673111 (सिर्फ दो माह का पैसेंजर फुटफॉल)
2022-23 3880885
2021-22 2321704
2020-21 1381634
2019-20 2445202
2018-19 2137739
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें