फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कनाडा में दिनदहाड़े पंजाबी कारोबारी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। कनाडा के सरी शहर में लोहड़ी के दिन मंगलवार को दिनदहाड़े एक पंजाबी कारोबारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात दोपहर करीब 12 बजे 176 स्ट्रीट और 35 एवेन्यू (32 एवेन्यू के उत्तर) स्थित केंसिंगटन प्रेयरी इलाके में हुई। यह इलाका मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र माना जाता है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सरी पुलिस सर्विस के मुताबिक दोपहर 12 बजे सड़क किनारे एक व्यक्ति के घायल पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि व्यक्ति को कई गोलियां लगी थीं। सरी फायर सर्विस और बीसी इमरजेंसी हेल्थ सर्विस ने मौके पर उपचार की कोशिश की लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आधिकारिक तौर पर मृतक की पहचान उजागर नहीं की है हालांकि सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान सरी निवासी कारोबारी बिंदर गरचा के रूप में हुई है। वह स्टूडियो-12 के मालिक थे। हमलावरों ने उन्हें उनके फार्म के गेट के पास निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से नवांशहर के रहने वाले थे बिंदर गरचा हत्या के कुछ समय बाद पुलिस को 189 स्ट्रीट और 40 एवेन्यू के पास एक जली हुई कार भी बरामद हुई है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस वाहन का संबंध वारदात से हो सकता है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र को सील कर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। बिंदर गरचा सरी में वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी, लिमोजिन सेवा और एम्प्रेस बैंक्वेट हॉल सहित कई व्यवसायों से जुड़े थे। वे मूल रूप से पंजाब के नवांशहर जिले के गांव मल्ला बेदियां के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी, दो बेटियां, एक बेटा और माता-पिता हैं। फिलहाल पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि हत्या के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क या रंगदारी की कोई भूमिका है या नहीं। परिजनों के अनुसार बिंदर गरचा को पहले किसी तरह की धमकी मिलने की जानकारी भी सामने नहीं आई थी। जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें