चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ ने वीरवार को मंगलवार को सेक्टर-40 में ‘लोक कल्याण मेला’ आयोजित किया। इस मेले का उद्देश्य प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना था। मेले में 50 लाभार्थी शामिल हुए, जिन्हें वित्तीय साक्षरता, शहरी नियम-कायदों और जिम्मेदार वेंडिंग प्रथाओं के बारे में जानकारी दी गई।
स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन के प्रतिनिधि नवीन चावला ने जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर अपने विचार रखे। मेले की खासियत रही वित्तीय साक्षरता और डिजिटल ऑनबोर्डिंग से जुड़ा सेशन, जिसमें वेंडर्स को डिजिटल लेन-देन, बचत और औपचारिक वित्तीय सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्ट्रीट वेंडिंग उपविधियों के बारे में बताया गया, ताकि वे नियमों और अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक हो सकें। इसके अलावा कचरा अलग करने और सफाई के महत्व पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया।