फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर फूंका प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-37 के वाटर वर्क्स के सामने कर्मचारियों ने बुधवार को प्रशासन का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन को-ऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले द वॉटर सप्लाई वर्कर्स यूनियन चंडीगढ़ ने किया। कर्मचारियों ने मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन मिले। साथ ही पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट लागू करने की भी मांग उठाई। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
कर्मचारियों को को-ऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर कुमार व वाइस चेयरमैन तालिब हुसैन ने संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज है। इसलिए इनकी मांगों को पूर्ण तौर पर लागू किया जाए। जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक पुतला फूंक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गुरदेव सिंह, राहुल वैध, सुखदेव सिंह, राजिंदर सिंह सुरिंदर कुमार, निर्मल सिंह, सुखविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, शाम लाल, कृपण हरदीप सिंह, धर्मवीर तथा दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें