फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: निजी लैब ने पहले दी पॉजिटिव रिपोर्ट, दोबारा जांच में बताया निगेटिव

Tue, 11 May 2021 10:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पॉजिटिव मरीज की जानकारी मिलते ही निगम की टीम दवा के छिड़काव के लिए पहुंच गई, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी दवाएं दे दीं। घबराकर युवक ने तीसरी लैब में अपनी जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार शाम को निगेटिव आ गई है। अब पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत ट्वीट के माध्यम से प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से की है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में निजी लैब की कोरोना जांच रिपोर्ट एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गई है। एक युवक ने पहले सेक्टर-42 स्थित निजी लैब में कोरोना की जांच कराई थी, जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उसके बाद युवक ने दूसरी निजी लैब से जांच कराई तो वहां निगेटिव रिपोर्ट आ गई। उसके बाद युवक ने फिर से पहली वाली लैब के लेजर वैली स्थित स्टॉल पर जांच कराई तो वहां की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। 

विज्ञापन


पॉजिटिव मरीज की जानकारी मिलते ही निगम की टीम दवा के छिड़काव के लिए पहुंच गई, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी दवाएं दे दीं। घबराकर युवक ने तीसरी लैब में अपनी जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार शाम को निगेटिव आ गई है। अब पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत ट्वीट के माध्यम से प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से की है। 

सेक्टर-38 निवासी चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि उन्हें हिमाचल जाना था। हिमाचल जाने के लिए कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य है, इसलिए बीते शुक्रवार को सेक्टर-42 स्थित निजी लैब पर जांच करवाई थी। वैसे रिपोर्ट 24 से 48 घंटे में मिलती है लेकिन अगले दिन सुबह उन्हें पता चला कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को सुबह ही चंद्रमोहन ने दूसरी निजी लैब में जांच कराई तो शाम को रिपोर्ट निगेटिव आ गई। उसके बाद चंद्रमोहन ने सोमवार को फिर से पहली लैब के लेजर वैली स्थित स्टॉल पर जांच कराई। वहां रिपोर्ट निगेटिव आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में इतना असमंजस होने के बाद चंद्रमोहन ने सोमवार को तीसरी निजी लैब में जांच के लिए अपना नमूना दिया। चंद्रकांत ने बताया इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें और उनके परिवार को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। निगम की टीम दवा के छिड़काव के लिए घर में आ गई। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी ढेर सारी दवाएं दे दीं और एकांतवास में जाने के लिए कह दिया। आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। इस पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद ही समझ आता है कि लोग क्यों कोरोना को जांच कराने से बच रहे हैं। चंद्रमोहन ने आरोप लगाया है कि निजी लैब संचालक बिना देखे ही लोगों की रिपोर्ट को पॉजिटिव व निगेटिव बता देते हैं। 

इससे पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
इससे पहले बीते साल सितंबर माह में सेक्टर-27 के एक व्यक्ति ने सेक्टर-10 स्थित दो निजी लैबों में अलग-अलग टेस्ट कराया था। एक लैब की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो दूसरे लैब की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं इसी माह में एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट भी अलग-अलग आने पर सवाल खड़े हुए थे। कांग्रेस पार्षद देवेंद्र सिंह बबला ने निजी लैबों की मनमानी पर रोक लगाने को कहा था। 

हमारे पास सिर्फ एक ही रिपोर्ट दिख रही 
इस संबंध में जब निजी लैब अतुल्य हेल्थ केयर में बात की गई तो बताया गया कि उनके पास एक ही रिपोर्ट दिख रही है, इसलिए दूसरी रिपोर्ट के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। साथ ही कहा गया कि अधिक जानकारी के लिए ऑफिस में संपर्क कर लें। 
कोरोना की जांच रिपोर्ट का अलग-अलग लैब में अलग-अलग आने के कई कारण हो सकते हैं। आरटीपीसीआर तरीके से की गई जांच में 30 प्रतिशत तक फॉल्स निगेटिव आने की गुंजाइश रहती है। यानी इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव भी नहीं होती और नेगेटिव भी पूरी तरह से नहीं होती। ऐसी स्थिति में मरीज को दोबारा जांच कराना पड़ता है। इसमें रिपोर्ट के पॉजिटिव आने की गुंजाइश ज्यादा रहती है। इसके अलावा सैंपल लेने के तरीका भी गड़बड़ रिपोर्ट आने के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है। क्योंकि कई बार ट्रेंड स्टाफ न होने के कारण गलत तरीके से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट भी अलग-अलग लैब में अलग-अलग परिणाम देती है। - डॉ. आरएस बेदी, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें