फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सैर कर रहे व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, पुलिस कर्मचारियों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38डी के पार्क में शुक्रवार सुबह सेक्टर-40 निवासी 62 साल के तरलोक सिंह को सैर करते हुए अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह पार्क में बेहोश होकर गिर गए। इसकी सूचना पार्क में टहल रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीसीआर में तैनात एएसआई विपन कुमार और कांस्टेबल जगविंदर सिंह ने तरलोक सिंह को तुरंत सीपीआर दिया, जिसके बाद वह सांस लेने लगे। पुलिसकर्मियों ने तरलोक सिंह को जीएमएसएच-16 में दाखिल कराया। कुछ घंटों के इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गए। लोगों का कहना कि अगर समय पर पुलिस मुलाजिम न पहुंचते तो शायद तरलोक सिंह इस दुनिया में न होते।
विज्ञापन


बता दें कि सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) एक प्राथमिक चिकित्सा तकनीक है, जिसका उपयोग आप तब कर सकते हैं जब कोई व्यक्ति सांस नहीं ले रहा हो या उसका हृदय रुक गया हो। सीपीआर किसी की जान बचा सकता है और यह एक ऐसा कौशल है, जिसे हर कोई सीख सकता है। सीपीआर में छाती को दबाना और मुंह से मुंह देना (बचाव सांसें देना) शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें