फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आरएसएस कार्यकर्ता के बेटे की हत्या पर कार्रवाई की मांग, मोहाली डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। श्री हरि शरणम सेवा संस्थान, गो ग्रास सेवा समिति, एसएस जैन सभा, सेवा भारती सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को डिप्टी कमिश्नर मोहाली से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के नाम ज्ञापन सौंपकर आरएसएस कार्यकर्ता के पुत्र नवीन अरोड़ा की हत्या पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि 16 नवंबर की शाम भीड़भाड़ वाले बाजार में अज्ञात हमलावरों ने 32 वर्षीय फरीदकोट निवासी दुकानदार नवीन अरोड़ा की नजदीक से गोलियां मारकर हत्या कर दी। यह घटना पूरे पंजाब में सदमे और रोष की लहर पैदा करने वाली रही। संगठनों ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। राज्य में लगातार गैंगस्टर और असामाजिक तत्व खुलेआम फायरिंग, रंगदारी, टारगेट किलिंग करने के अलावा लोगों को खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया कि जिस तरह से नवीन की हत्या की गई, वह राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की नाकामी को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें