फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तंबाकू विरोधी मुहिम चला छह से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सेहत विभाग की टीम ने वीरवार को शहर में तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान तंबाकू अधिनियम का उल्लंघन करने पर छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। एक दुकान पर बिना बिल के बेचे जा रहे तंबाकू उत्पादों को विभाग ने जब्त कर लिया और दुकानदार को दोबारा ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र ढकोली के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में लोहगढ़ रोड सहित विभिन्न स्थानों पर छापा मारा गया। अधिकारियों ने कुल छह दुकानों से नियमों का उल्लंघन करने पर न केवल सामान जब्त किया, बल्कि नगर परिषद की टीम ने मौके पर ही चालान भी काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें