फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में महिला ने दी जान: दो साल पहले हुई थी शादी, कमरे में इस हाल में मिली 22 साल की पुष्पा

Sat, 07 Feb 2026 10:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। महिला की पहचान 22 वर्षीय पुष्पा के तौर पर हुई है। पुष्पा की दो साल पहले शादी हुई थी। 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के मनीमाजरा के गांव किशनगढ़ में वीरवार रात विवाहिता ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


मृतका की पहचान पुष्पा (22) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पुष्पा की शादी वर्ष 2024 में हुई थी और वह अपने पति के साथ किशनगढ़ में रह रही थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। बताया जा रहा है कि वीरवार रात पुष्पा अपने कमरे में थी। कुछ समय बाद जब पति कमरे में पहुंचा तो वह चुन्नी के सहारे फंदे से लटकी मिली।

घबराए परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर आईटी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। थाना पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें