दिवाली पर दाना मंडी में लगने वाली होलसेल पटाखा मार्केट में अवैध वसूली करने के लिए आए गैंगस्टर छोटा लल्ला को पटाखा व्यापारी ने हुई मारपीट के बाद तेजधार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। गैंगस्टर छोटा लल्ला साथियों के साथ अवैध वसूली करने आया था। छोटा लल्ला की मौत की खबर मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी और थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने जांच के बाद विजय सिद्धू उर्फ छोटा लल्ला (32) का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने मामले में गैंगस्टर छोटा लल्ला की पत्नी रिशु सिद्धू की शिकायत पर पटाखा व्यापारी विशाल, सागल, वनीता और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि गैंगस्टर छोटा लल्ला रविवार की देर रात को अपने कुछ साथियों के साथ मिल पटाखा मार्केट में पहुंचा था।