फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली के धुएं से बेकाबू वाहन खेत में गिरा, मां-तीन बेटियां झुलसीं, पटियाला में भी एक की मौत, दो घायल

Sat, 02 Nov 2019 01:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/संगरूर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पराली के फैले धुएं से शुक्रवार सुबह पटियाला के निकटवर्ती गांव रखड़ा के पास ट्रक चालक सही ढंग से देख नहीं सका और गलत साइड पर जाकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सामने से आ रहा ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


उसमें सवार लेबर बुरी तरह से घायल हो गया। साथ ही गलत साइड पर जाकर टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक भी हादसे में घायल हो गया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मौके पर ही ट्रक के चालक राज मोहम्मद (58) निवासी खन्ना की मौत हो गई। उसके साथ बैठा मजदूर घायल हो गया। वहीं आरोपी ट्रक चालक जसपाल सिंह भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक के हिस्से को काट कर घायल मजदूर को बाहर निकाला।
विज्ञापन


संगरूरः पराली के धुएं से बेकाबू वाहन खेत में गिरा, मां-तीन बेटियां झुलसीं
धान की कटाई के बाद पराली को आग लगाने का सिलसिला जारी है। खेतों से उठ रहे धुएं के कारण जहां लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं सड़कों पर फैले धुएं के कारण सड़क हादसे भी हो रहे हैं। जिसके चलते संगरूर में लौंगोवाल-नमोल रोड पर मोटरसाइकिल रेहड़ी पर जा रहा एक परिवार पराली के धुएं के कारण जलते खेतों में जा गिरा। 

विज्ञापन

हादसे में तीन बच्चियां और महिला गंभीर रूप झुलस गईं। सभी को संगरूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संगरूर निवासी चमकौर सिंह ने बताया कि वह आसपास के गांवों में प्लास्टिक के खिलौने व बर्तन इत्यादि बेचता है। गुरुवार शाम अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल रेहड़ी पर घर लौट रहा था।

जब नमोल रोड पर पहुंचा तो साथ के खेतों में पराली को आग लगी थी और धुआं सड़क पर था। धुएं के कारण उसे आगे कुछ दिखाई नहीं दिया। आंखें बुरी तरह जलने लगीं। इससे संतुलन खोने से उसका वाहन खेतों की तरफ जा गिरा। 

हादसे में वह व उसका पुत्र सड़क किनारे गिर गए। उसकी पत्नी व तीन बच्चियां खेतों में जा गिरी। पराली की आग से उसकी पत्नी 30 वर्षीय शकीना, बेटियां सात वर्षीय सिमर कौर, ढाई वर्षीय लवप्रीत और पांच वर्षीय मनप्रीत झुलस गईं।

चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीरों ने उन्हें बचाया और सिविल अस्पताल लौंगोवाल में भर्ती करवाया। वहां से तीनों को सिविल अस्पताल संगरूर रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में तैनात डा. बलजीत सिंह ने बताया कि महिला व उसकी बेटियां तीस फीसदी तक झुलस गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें