फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: पार्क में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, कारणों का नहीं हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 16 Apr 2020 10:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित पेट्रोल पंप के समीप छोटे पार्क की हट पर एक युवक ने गुरुवार की सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने हट की ग्रिल पर रस्सी से फंदा लगाया। सूचना मिलने पर स्थानीय चौकी के पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरी जांच में युवक को मृत घोषित पाया गया।

विज्ञापन


मृतक की जेब से मिले पर्स व अन्य कागजात से उसकी पहचान गांव बुढ़नपुर के रहने वाले संजीव कुमार के रूप में हुई है। सेक्टर-19 चौकी के इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण से बचाव के लिए संजीव के शव को पीपीई किट पहनकर फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया था। 

शुरुआती जांच में पता लगा है कि संजीव शराब के सेवन का आदी था और करीब डेढ़ महीने से वह घर से बाहर था। फिलहाल पुलिस खुदकुशी के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के प्रयास में जुटी है। इस संबंध में पुलिस संजीव के पारिवारिक सदस्यों से भी पूछताछ में जुटी है। पुलिस शव को मॉर्चरी में रखवाकर आगामी जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें