फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: फिर उसी टावर पर चढ़ा शख्स, बोला- सरकार से लेने हैं पैसे, कंमाडो ने किया उतारने का प्रयास

Mon, 01 Jun 2020 06:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)

सार

  • अनलॉक-1 के पहले दिन ही हंगामा, इसी टावर पर 30 अप्रैल को चढ़ा था यही व्यक्ति
  • पंजाब पुलिस के कमांडो ने युवक को नीचे उतारने के किए कई प्रयास, सभी असफल 
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा शख्स।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक 31 दिन दोबारा उसी बिजली के टावर पर चढ़ गया, जिससे 30 अप्रैल को पंजाब पुलिस के कमांडो ने उसे उतारा था। तब इस युवक ने कहा था कि लॉकडाउन के कारण वह अपने डेरे में बंद है और उसके पास खाने को कुछ भी नहीं है। बैंक में उसके कुछ पैसे है, जो उसे मिल नहीं रहे हैं। सोमवार को वह टावर पर इसलिए चढ़ा, क्योंकि उसे सरकार से पैसे लेने हैं।

विज्ञापन


बस स्टैंड के नजदीक राम तलाई में स्थित बिजली के एक बड़े टावर पर युवक के दोबारा चढ़ने से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। यह व्यक्ति टावर के सबसे ऊंचे हिस्से में जाकर बैठ गया। उसे उतारने के लिए पुलिस के एक कमांडो रमेश कुमार को टावर पर चढ़ाया गया। 


यह भी पढ़ें- Unlock 1: पंजाब में आज से दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगे
विज्ञापन


यह कमांडो ढाई घंटे तक टावर के बीचोंबीच जाकर युवक से नीचे उतरने के लिए आग्रह करता रहा। लेकिन जैसे-जैसे कमांडो टावर पर चढ़ता युवक और ऊपर चढ़ने लगा। जब वह टावर के टॉप पर पहुंच गया तो कमांडो ने इस वजह से ऊपर चढ़ने का प्रयास छोड़ दिया कि कहीं युवक नीचे न गिर जाए। 
विज्ञापन


कमांडो ने व्यक्ति को पानी की बोतल भी देने का प्रयास किया लेकिन सफल न हो सका। वहीं युवक को टावर पर देखकर नीचे लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। लोग सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करते हुए भीड़ में शामिल हो गए। बाद में पुलिस ने इनको खदेड़ा। लोगों के अनुसार युवक सोमवार सुबह आठ बजे ही टावर पर चढ़ गया था। टावर पर चढ़ने के बाद उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड और कमांडो को घटनास्थल पर बुलाया। देर शाम खबर लिखने तक यह व्यक्ति टावर पर ही चढ़ा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें