फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-22 मोबाइल मार्केट में वीरवार तड़के चोरी की बड़ी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 मोबाइल मार्केट में वीरवार तड़के चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। नकाबपोश आरोपी ने एक मोबाइल शोरूम में घुसकर भीतर संचालित कई दुकानों के लॉकर तोड़ दिए। आरोपी दुकानों से लगभग 10 लाख रुपये और मोबाइल चोरी कर ले गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-22 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरी करता हुआ चोर सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शोरूम के अंदर कुल छह दुकानें बनी हुई हैं। शोरूम के मालिक महेश ने बताया कि इन दुकानों की देखरेख के लिए केयरटेकर भी रखा हुआ है। सीसीटीवी में आरोपी सफेद पैंट, सफेद जर्सी और सफेद टोपी पहने दिखाई दिख रहा है। उसने अपने चेहरे को काले कपड़े से ढक रखा था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी बार-बार कैमरों की ओर देख रहा है, जिससे अंदेशा है कि उसे पहले से कैमरों की लोकेशन की जानकारी थी। आरोपी सीधा उन्हीं जगहों पर गया जहां लॉकर रखे थे। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें