फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुखना चो पर बनेगा हाईलेवल ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंचकूला-चंडीगढ़ के बीच रोड कनेक्टिविटी जल्द और बेहतर होने वाली है। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी के पास सुखना चो पर हाईलेवल ब्रिज के निर्माण की योजना को गति मिल गई है। बारिश के मौसम में बार-बार बंद होने वाले मौजूदा पुल की जगह यह नया पुल न सिर्फ स्थायी समाधान बनेगा, बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात दिलाएगा।
विज्ञापन

यूटी इंजीनियरिंग विभाग को परियोजना से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट कंसल्टेंट की ओर से सौंप दी गई है, जिसमें हाइड्रोलिक स्टडीज, टॉपोग्राफिकल सर्वे और मिट्टी की गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का अध्ययन शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक अब इस प्रोजेक्ट के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। यह हाईलेवल ब्रिज वर्तमान में बने पुराने लो-लेवल पुल की जगह लेगा, जो सेक्टर-26 को मनीमाजरा, आईटी पार्क और माता मनसा देवी कॉम्प्लेक्स पंचकूला से जोड़ता है। नया ब्रिज बारिश के मौसम में जलभराव को रोकने और ट्रैफिक फ्लो को बरकरार रखने में मदद करेगा। पुल पर नगर निगम की पानी की लाइन भी मौजूद है, जिसे शिफ्ट करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए पुल के साथ में बड़े-बड़े पिलर तैयार किए जा रहे हैं, जहां पानी की लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा, क्योंकि सड़क पर पानी की पाइप होने से हादसे का खतरा बना रहता है।

खास कैमरों की मदद से इकट्ठा किया गया ट्रैफिक का डाटा
वर्ष 2023 में जब सुखना लेक से पानी छोड़ा गया था, तब पुराने पुल को नुकसान पहुंचा था और कई दिनों तक यातायात बंद रहा था। मौजूदा पुल की ऊंचाई काफी कम है, जिससे बरसात में मलबा अटकने से पानी का बहाव बाधित हो जाता है। नए ब्रिज की ऊंचाई को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति न हो। सर्वे के दौरान पानी के बहाव के पैटर्न, मिट्टी के नमूने, और टॉपोग्राफी का अध्ययन किया गया ताकि ब्रिज की मजबूती और स्टेबिलिटी सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा, वाहनों की आवाजाही का भी विश्लेषण किया गया। खास कैमरों की मदद से ट्रैफिक का डाटा इकट्ठा किया गया जिसमें वाहन के प्रकार और संख्या को दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पंचकूला के लिए वैकल्पिक मार्ग पर भी काम कर रहा प्रशासन
मध्य मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए प्रशासन सिर्फ ब्रिज पर ही नहीं, बल्कि एक वैकल्पिक मार्ग पर भी काम कर रहा है। यह नया रास्ता हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट से मक्खनमाजरा होते हुए इंडस्ट्रियल एरिया के पिछले हिस्से और दरिया गांव से गुजरता हुआ पंचकूला मुख्य सड़क से जुड़ेगा। यह वैकल्पिक मार्ग ट्रिब्यून चौक, सेक्टर 27, 28 और मोहाली से पंचकूला की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एक प्रमुख कॉरिडोर के रूप में कार्य करेगा। इससे शहर में ट्रैफिक दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें