फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लाल द्वारा मंदिर में 3 मई को होगा भव्य धार्मिक समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 40 के लाल द्वारा मंदिर में 3 मई को एक भव्य धार्मिक समागम का आयोजन होगा। इस अवसर पर महंत राम सुंदर दास (गद्दीनशीन, श्री ध्यानपुर धाम, पंजाब) श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा देंगे।
विज्ञापन

लाल द्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव दिनेश गुप्ता ने बताया कि महाराज जी के स्वागत की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ की जा रही हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी महाराज कमेटी के निमंत्रण पर मंदिर में पधार रहे हैं। वे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे।
उन्होंने बताया कि 3 मई को सुबह सबसे पहले नाम दीक्षा लेने वाले श्रद्धालुओं को विधिवत दीक्षा दी जाएगी। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा। प्रसिद्ध भजन गायक बब्बू चावला भजन पेश करेंगे। इस मौके पर भंडारा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें