चंडीगढ़। सेक्टर 7 केबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनवायरमेंटो-फैबियो प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ट्राइसिटी के 15 प्रमुख स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इसमें से 6 टीमें अंतिम चरण में पहुंचीं। प्रश्नोत्तरी में ईको बारबेक्यू जंबल जंगल और लिविंग अर्थ सर्किट जैसे रोचक दौर शामिल रहे, जिनमें विद्यार्थियों की जानकारी और सोचने की क्षमता को परखा गया। दर्शकों के लिए भी विशेष दौर रखा गया, जिससे माहौल और अधिक रोचक बन गया। मुख्य अतिथि डॉ. परमजीत सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में चितकारा इंटरनेशनल स्कूल ने पहला स्थान, डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल ने दूसरा और सीएल अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्राचार्या पूजा प्रकाश ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया।