जैसे ही वे गांव रामसरा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेजगति अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों बहन-भाई गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया लेकिन उसी समय टेंपो पर गांव भागू के ही कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने दोनों घायलों को टेंपो में लादकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने मंजू को मृत घोषित कर दिया जबकि रोशन का उपचार शुरू कर दिया। मंजू का शव मोर्चरी में रखा गया है। समाचार मिलते ही गांव भागू से बड़ी संख्या में लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे। मृतका के भाई राजू ने पुलिस से मांग की कि अमरपुरा में सड़क किनारे दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाकर उक्त कार चालक का पता लगाया जाए ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। थाना बहाववाला पुलिस मामले की जांच कर रही है।