फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पत्नी को विदेश भेजने के लिए लगाई थी फाइल, इमिग्रेशन कंपनी का संचालक तीन लाख लेकर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। होशियारपुर निवासी एक व्यक्ति की पत्नी को विदेश भेजने के नाम पर इमिग्रेशन कंपनी ने तीन लाख रुपये ठग लिए। कंपनी की ओर से न तो विदेश जाने का वीजा लगवाया गया और न ही पैसे वापस दिए गए, बल्कि कंपनी संचालक तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर सेक्टर-17 थाने में आरोपी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

होशियारपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसने अपनी पत्नी रीतू बाला को विदेश भेजने के लिए वीजा स्पोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एससीओ नंबर 181-182 सेकेंड फ्लोर सेक्टर-17सी के जरिए आवेदन किया था। उन्होंने कंपनी संचालक वारिश चौहान और सतबीर सिंह दोनों को अलग-अलग किस्तों में विदेश जाने के लिए वीजा की तीन लाख रुपये फीस भी दे दी थी। इसके बाद वह कई बार कंपनी के ऑफिस में गए लेकिन इन दोनों संचालकों में से उन्हें कोई नहीं मिला। इस बारे में अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर इन दोनों संचालकों के खिलाफ सेक्टर-17 थाने में बीएनएस 318, 61(2) और 24 इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें