फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीटीएम के अगले दिन 12वीं के छात्र ने घर में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-2 में शनिवार को 18 वर्षीय छात्र शिवांश वर्मा की घर में मौत हो गई। वह शहर के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेक्टर-31 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को स्कूल में हुई अभिभावक-शिक्षक बैठक में शिवांश के एक टेस्ट में कम अंक आने और दूसरे टेस्ट में अनुपस्थित रहने की बात सामने आई थी। शिक्षकों ने उसे आगामी परीक्षा की बेहतर तैयारी करने की सलाह दी थी।
परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह शिवांश ने मां से नाश्ता बनवाकर खाया। इसके बाद माता-पिता काम पर चले गए। दोपहर करीब एक बजे मां घर लौटी तो शिवांश कमरे में मिला। परिजन उसे तुरंत सेक्टर-32 स्थित अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें