फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली फायरिंग: डीएसपी भुल्लर बोले, गोलियों के खोल लाइसेंसी बंदूक के

Thu, 10 Nov 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
दोनों गुटों के लाइसेंस की होगी जांच
विज्ञापन
मोहाली में रविवार को जिस जगह पर दो गुटों में फायरिंग हुई, वहां पुलिस जांच के दौरान मौके पर ही छोड़े गोलियों के खाली खोल अभी भी पड़े हैं। वहीं बुधवार को मोहाली में डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर ने कार्यभार संभालने के बाद आश्वासन दिया है कि वे घटनास्थल पर दुबारा जांच टीम भेजेंगे। इस मौके पर अमर उजाला की टीम ने गोलियों के खोल भी डीएसपी को सौंपे। 
विज्ञापन


डीएसपी भुल्लर ने यह गोलियों के खोल लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक के बताए हैं। उन्होंने बताया कि जिन गिरफ्तार आरोपियों और अन्य  फरार आरोपियों के लाइसेंस की जांच की जाएगी। डीएसपी के मुताबिक आरमरी शाप में हथियार के लाइसेंस पर गोलियों की एंट्री की जाती है।  

बता दें कि रविवार को मोहाली बस अड्डे के सामने दो  गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद तत्कालीन डीएसपी गौसल ने जांच के दौरान 20 गोलियों के खाली खोल बरामद करने की पुष्टि की थी। गौसल ने यह भी दावा किया था कि वारदात के दौरान हुई फायरिंग में चली गोलियों के सभी खोल पुलिस ने बरामद कर लिए हैं, जबकि इसके अगले दिन मंगलवार को अमर उजाला ने खुलासा किया था कि मौके पर अभी भी गोलियों के खोल बिखरे पड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम को मौके पर मिले थे गोलियों के खोल, पुलिस को सौंपे

दोनों गुटों के लाइसेंस की होगी जांच - फोटो : अमर उजाला
जिक्रयोग है कि मोहाली सिटी टू के डीएसपी गुरदीप सिंह गौसल का तबादला नंगल हुआ है, जबकि संगरूर के डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर ने गौसल की जगह बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। नए डीएसपी का कहना है कि इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर उनका विशेष फोकस रहेगा।

सात आरोपी 12 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर 
मोहाली सिटी दो के डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि बुधवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से पुलिस ने इन्हें 12 नवंबर तक रिमांड पर लिया है। जिक्रयोग है कि इन आरोपियों से असलाह भी बरामद किया गया है। यह सभी आरोपी पिंदा गुट के बताए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें