फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में मामला दर्ज

Thu, 25 Sep 2025 05:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया, केस वापिस लेने के लिए धमकाया, जान का खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली।
चंडीगढ़ की एक महिला ने धर्म प्रचारक बलदेव सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि बलदेव सिंह ने उसकी निजी फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया और उस पर गलत टिप्पणियाँ कीं। शिकायत पर साइबर थाना मोहाली में मामला दर्ज किया गया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उसने हरजीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। तब से उस पर मामला वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत में कहा गया कि अगर उसने केस वापस नहीं लिया तो उसके फोन से निकाली गई फोटो को वायरल कर दिया जाएगा। महिला का आरोप है कि बलदेव सिंह लगातार इस दबाव में शामिल हैं और सोशल मीडिया पर उसकी फोटो डालकर उसके बारे में गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है, जिसके कारण वह घर से बाहर नहीं निकल रही है। साइबर पुलिस ने शिकायत के बाद बलदेव सिंह के खिलाफ प्राइवसी और साइबर अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें