फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला पर हमला और घर पर पत्थराव करने के आरोप में 15 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया थाना क्षेत्र में एक महिला पर जानलेवा हमले के मामले में मलोया थाना पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि 17 अक्तूबर 2025 को उसके घर पर कई लोगों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। हमलावर तलवार, डंडे, कुल्हाड़ी और पत्थरों से लैस थे। हमले में महिला को चोटें आईं।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी दीपक, विशाल, बानो, साहिल, विक्की, राकेश, वासु, विशाल, लकी, राहुल, गौरव, जमना, रेखा, भागो और नरेश समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत पुरानी है। मामले की जांच-पड़ताल के बाद केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें