फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पत्नियों व ससुराल वालों के सताने पर युवक ने खाया जहर, इंसाफ के लिए भाई पहुंचा हाईकोर्ट

Wed, 11 Dec 2019 11:04 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
भाई की मौत के लिए उसकी दो पत्नियों और ससुराल वालों को जिम्मेदार बताते हुए मृतक के भाई ने इंसाफ के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार, डीजीपी व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका दाखिल करते हुए लुधियाना निवासी जंगशेर सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि उसके भाई जसबीर सिंह की शादी फरवरी 2010 में हुई थी। शादी के दो साल बाद वह अपनी पत्नी को लेकर कनाडा चला गया था। धीरे-धीरे उसके सभी ससुराल वाले कनाडा सेटल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी पत्नी ने मई 2013 में उसपर व उसके घर वालों पर केस दर्ज करवा दिया। इस मामले में उसके परिवार के सारे सदस्य बरी हो गए बस उसके भाई पर मामला लंबित है। इसी बीच दोनों के बीच तलाक हो गया और बलजीत कौर व याची के भाई दोनों ने दूसरी शादी कर ली। जसबीर सिंह की दूसरी पत्नी बरिंदर कौर व भाई के ससुराल वालों ने अब लगातार सभी को कनाडा बुलाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

इस बीच उसने अपनी दूसरी पत्नी को कनाडा बुलाने के लिए वीजा आवेदन किया लेकिन पहली पत्नी के पिता ने अर्जी देकर केस लंबित रहने तक कनाडा का वीजा न दिए जाने की अपील कर दी। इस कारण लगातार तनाव बढ़ने लगा और याची का भाई वापिस भारत आ गया। एक दिन याची खेत में काम कर रहा था तो उसे पता चला कि उसके भाई ने जहर खा लिया है। बाद में पता चला की दूसरी पत्नी के अवैध संबंध और सभी प्रकार के दबाव के चलते ऐसा किया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ा तो हाथ में एक चिट मिली जिसमें दोनों पत्नियों और ससुराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। जिसके बाद 10 अक्तूबर 2019 को एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में कार्रवाई न होने पर अब मृतक के भाई ने कार्रवाई की मांग की है जिस पर हाईकोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें