फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पंचर देखने कार से नीचे उतारा कारोबारी, वापस आया तो रुपये से भरा बैग गायब

Fri, 02 Dec 2022 06:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

थाना लाडोवाल की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की अलग-अलग लोकेशन पुलिस के पास पहुंच रही है। जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
लुधियाना में कार से नकदी से भरा बैग चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में चोरी और लूट की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। दिनदहाड़े जहां घर के बाहर बैठी महिलाओं के कान से बाली लूट ली गई। वहीं व्यापारियों की गाड़ी से पैसे चोरी का सिलसिला जारी है। एक ऐसा ही मामला लाडोवाल से सामने आया है। बहादुरके रोड स्थित गारमेंट्स की फैक्टरी चलाने वाले करण गाबा की गाड़ी से अज्ञात चोरों ने आठ लाख रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। 

विज्ञापन

 
चोरी किसने और कब की... किसी को कुछ पता नहीं चला। घटना का पता तब चला जब लाडोवाल के पास करण को लगा कि उसकी गाड़ी पंचर है तो उसने गाड़ी साइड पर रोक दी। जब वापस गाड़ी में बैठने लगा तो बैग गायब था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद भाई रणधीर सिंह नगर निवासी करण गाबा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार करण गाबा की बहादुरके रोड पर गारमेंट्स की फैक्टरी है। तीन दिन पहले वह अपनी इनोवा कार से फैक्टरी से घर जा रहे थे। रास्ते में जब वह लाडोवाल के पास पहुंचे तो उन्हें लगा कि कार का टायर पंचर है। वह गाड़ी देखने उतरे और बाद में देखा तो गाड़ी से बैग गायब था। उन्होंने आसपास के लोगों को बैग के बारे में पूछा तो किसी को कुछ पता नहीं था। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थाना लाडोवाल पुलिस को जांच के दौरान एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मिली है। 
विज्ञापन


वीडियो में एक संदिग्ध व्यक्ति कार के आसपास चक्कर लगाता दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि इसी आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। घटना नजदीक लाडोवाल चौक की है। थाना लाडोवाल की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की अलग-अलग लोकेशन पुलिस के पास पहुंच रही है। जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें