फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: सुल्तानपुर लोधी का आढ़ती लापता, बेईं में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका

Mon, 17 Jul 2023 10:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि आढ़ती राजेश के लापता होने की सूचना के बाद बेईं के किनारे उसकी एक्टिवा और चप्पल मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने बेईं में छलांग लगाई है। बेईं में एसडीआरएफ के 18 गोताखोरों की टीम और निजी गोताखोर तलाश में जुटे हैं। 
विज्ञापन
आढ़ती की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर लोधी में सोमवार की सुबह से एक आढ़ती के लापता होने की खबर है। हालांकि काली बेईं के किनारे आढ़ती की एक्टिवा मिलने से पारिवारिक सदस्यों को आशंका है कि उसने बेईं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर की सूचना के बाद पुलिस टीम बेईं में आढ़ती की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार लापता हुआ आढ़ती राजेश कुमार पुरी (58) निवासी मॉडल टाउन के भाई अरुण पुरी ने बताया कि सोमवार सुबह उसका भाई सैर करने गया था लेकिन जब काफी देर तक वापस नहीं आया तो घर के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने दाना मंडी, बाजार, मंदिरों में तलाश की। मगर अंत में आढ़ती की स्कूटी गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के पीछे बेईं के किनारे पर खड़ी मिली। पास में ही आढ़ती की चप्पल भी पड़ी थी।

परिजनों को शक है कि उसने बेईं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और कुछ देर में थाना प्रभारी वरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और एसडीआरएफ की टीम व गोताखोरों की सहायता से लापता आढ़ती राजेश कुमार की तलाश शुरू कर दी, परंतु देर शाम खबर लिखे जाने तक पुलिस आढ़ती का सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन


आढ़ती राजेश कुछ दिन पहले ही विदेश में अपने बेटे से मिलकर भारत लौटे थे। पुलिस उसके घर से लेकर घटनास्थल तक सीसीटीवी खंगाल रही है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि आढ़ती राजेश के लापता होने की सूचना के बाद बेईं के किनारे उसकी एक्टिवा और चप्पल मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने बेईं में छलांग लगाई है। बेईं में एसडीआरएफ के 18 गोताखोरों की टीम और निजी गोताखोर तलाश में जुटे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें