धान, मक्की और चारे की फसलें प्रभावित हुईं। पटियाला जिले में झूनरहेड़ी और घनौर ब्लॉक में नुकसान ज्यादा हुआ है। यहां धान की 6461 एकड़, मक्की की 156 एकड़ और चारे की 590 एकड़ फसल को नुकसान हुआ है। बरसाती पानी का निकास न होना यहां भी कारण बना।
मुक्तसर जिले में ज्यादा नुकसान गिद्दड़बाहा और मुक्तसर ब्लॉकों में हुआ है। धान की 19745 और कपास की 3917 एकड़ फसल प्रभावित हुई है। तेज हवाएं और बरसाती पानी की निकासी न होना वजह बनी। संगरूर जिले में मूनक, सुनाम और लहरागागा में ज्यादा नुकसान हुआ। धान व बासमती की 18775 एकड़, कपास की 1105, मक्की की 500, चारे की 1330 और सब्जियों की 65 एकड़ फसल प्रभावित हुई है।
संगरूर में बारिश के साथ-साथ एक ब्लॉक में घग्गर में आई बाढ़ से नुकसान हुआ है। विभागीय रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर आने वाले दिनों में बारिश नहीं होती है और बारिश के पानी की निकासी हो जाती है तो नुकसान से कुछ बचाव हो सकता है। पंजाब सरकार ने गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं। उसके बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।
जिला प्रभावित रकबा (एकड़) फसलें
बठिंडा 28579 धान, कपास
फतेहगढ़ साहिब 9340 धान, बासमती, मक्की, चारा
पटियाला 7207 धान, मक्की, चारा
मुक्तसर 23662 धान, कपास
संगरूर 21775 धान, बासमती, कपास, मक्की, चारा