फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में बड़ा सड़क हादसा, हिसार से सेना भर्ती से लौट रहे युवकों के ऑटो पर चढ़ा टैंकर, 10 की मौत

Wed, 25 Sep 2019 10:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा कैंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिसार से आर्मी भर्ती से लौट रहे जींद के 9 युवकों के ऑटो को मंगलवार देर रात करीब 11 बजे जींद-हिसार हाईवे पर रामराये गांव के पास टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में 8 युवकों, ऑटो चालक और एक अन्य की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


परिजन मंगलवार रात सिविल अस्पताल पहुंच गए। बुधवार को सभी शवों का पोस्टमार्टम किया गया। अस्पताल परिसर पूरे दिन इनकी चीत्कारों से गूंजता रहा। हादसे में तीन परिवारों का इकलौता चिराग बुझ गया, जबकि दो सगे भाइयों की मौत हो गई। सभी युवक सेना में भर्ती होकर देश सेवा के साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते थे। 

जिले के गांव पिल्लूखेड़ा निवासी अमित और भारत, बुराडहैर निवासी मंगल व रोबिन, धड़ौली निवासी सुमित, पाजू कलां निवासी दीपक व संजय, भड़ताना निवासी संजय व परमजीत 23 सितंबर को हिसार में चल रही सेना की भर्ती रैली में शामिल होने गए थे। मंगलवार को दिन में इनका फिजिकल टेस्ट हुआ। सभी फिजिकल में पास हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शहर की एक एकेडमी में सेना की तैयारी के लिए कोचिंग लेते थे, इसलिए एक साथ गए थे। इनका शुक्रवार को मेडिकल होना था, इसलिए सभी ने घर आने का फैसला किया। रात लगभग आठ बजे सभी हिसार से एक बस में सवार होकर हांसी आए। हांसी से जींद तक इनको कोई वाहन नहीं मिला तो हांसी निवासी सोमी उर्फ सोमनाथ का ऑटो किराये पर लिया। 

हांसी में ऑटो को जींद के हाउसिंग बोर्ड निवासी प्रवीण (50) ने रुकवा लिया और जींद चलने की बात कही। सभी युवकों ने प्रवीण को भी बैठा लिया। इस तरह ऑटो में चालक समेत 11 लोग सवार हो गए। रात साढ़े दस बजे जब यह लोग जींद-हिसार हाईवे पर रामराये गांव से कुछ आगे निकले तो सामने से आ रहे टैंकर ने ऑटो में टक्कर मार दी। 

हादसे के बाद टैंकर चालक टैंकर को छोड़कर फरार हो गया। सभी को रात में ही नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने अमित (22), भारत (21), मंगल (21), रोबिन (20), सुमित (21), दीपक (23), संजय (20), संजय (21), प्रवीण (50) व ऑटो चालक सोमी उर्फ सोमपाल (25) को मृत घोषित कर दिया, जबकि परमजीत को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। रात को सभी युवकों की शनाख्त नहीं हो पाई थी। पोस्टमार्टम के बाद शाम को मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने गांव भड़ताना के पूर्व सरपंच देवेंद्र की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें