फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में नौ आईएएस और एक पीसीएस अफसर का तबादला, पढ़ें- कौन-कहां किया गया तैनात

Sun, 07 Jun 2020 11:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने शनिवार को नौ आईएएस अधिकारियों और एक पीसीएस अधिकारी के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत, पीसीएस अधिकारी राजेश कुमार शर्मा को मुख्यमंत्री का डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाया गया है, जबकि आईएएस अधिकारियों में विश्वजीत खन्ना को अतिरिक्त मुख्य सचिव व वित्त कमिश्नर राजस्व एवं पुनर्वास लगाया गया है।

विज्ञापन


कृपा शंकर सरोज को अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय सशक्तीकरण और अल्पसंख्यक लगाते हुए एडिशनल मुख्य सचिव एनआरआई मामलों का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। अनिरुद्ध तिवारी को अतिरिक्त मुख्य सचिव व वित्त कमिश्नर विकास लगाते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव फूड प्रोसेसिंग, बागवानी, बिजली और चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड और एडिशनल मुख्य सचिव एनआरईएस का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। 


यह भी पढ़ें- ‘मोम की गुड़िया’ के हीरो रवि चोपड़ा जूझ रहे कैंसर से, आर्थिक हालात खराब, सोनू सूद से मांगी मदद
विज्ञापन


ए. वेणुप्रसाद को वित्त कमिश्नर (कर) लगाते हुए चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर पीएसपीसीएल का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। सर्वजीत सिंह को प्रिंसिपल सेक्रेटरी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट लगाते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी जल स्त्रोत, माइंस एंड जियोलॉजी और स्टेट नोडल अधिकारी जल शक्ति अभियान का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। 
विज्ञापन


केएपी सिन्हा को प्रिंसिपल सेक्रेटरी (वित्त), के. शिवाप्रसाद को प्रिंसिपल सेक्रेटरी फूड सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले, आलोक शेखर को प्रिंसिपल सेक्रेटरी जनरल प्रशासन व तालमेल नियुक्त करते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी साइंस टेक्नोलॉजी और पर्यावरण के अलावा संसदीय मामलों का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। अमनप्रीत कौर संधू को अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) मानसा लगाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें