धुंध के चलते नवंबर में बंद की गई ट्रेनों को अब रेलवे अप्रैल में चलाएगा। पहले ये ट्रेनें 15 फरवरी को चलाई जानी थी, जिसमें दिल्ली रेलवे हेडक्वार्टर ने बदलाव किया है। नए आदेश के तहत यह ट्रेनें 31 मार्च तक बंद रहेंगी। उत्तर रेलवे द्वारा बंद की गई ट्रेनों की संख्या 89 है, इसमें रेल डिवीजन फिरोजपुर की 13 ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे द्वारा बंद की गई ट्रेनों में अधिकतर पैसेंजर हैं। बंद ट्रेनों में दिल्ली मंडल से बनकर चलने वाली दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन भी है। यह ट्रेन फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मोगा के यात्रियों के सस्ते किराए में दिल्ली आवागमन का बेहतर साधन थी।
उत्तर रेलवे के मंडलों की बंद ट्रेनों की संख्या-
फिरोजपुर- 13, मुरादाबाद-12, अंबाला-7, लखनऊ-31, दिल्ली-26
रेल डिवीजन फिरोजपुर की 11 नवंबर से बंद रहने वाली ट्रेनें
जालंधर-होशियारपुर पैसेंजर, होशियारपुर-जालंधर पैसेंजर, जालंधर-अमृतसर पैसेंजर, अमृतसर-जालंधर पैसेंजर, फाजिल्का-कोटकपूरा पैसेंजर, कोटकपूरा-फाजिल्का पैसेंजर, जालंधर-लुधियाना पैसेंजर, लुधियाना-जालंधर पैसेंजर, फिरोजपुर-फाजिल्का पैसेंजर, फाजिल्का-फिरोजपुर पैसेंजर, लुधियाना-फिरोजपुर पैसेंजर, फिरोजपुर-लुधियाना पैसेंजर, जालंधर-अमृतसर पैसेंजर ।