फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा: हरियाणा में पकड़े गए 88 हजार फर्जी गरीब, 41 हजार ने खुद को किसान बताया, अब नहीं मिलेगा सरकारी लाभ

Wed, 04 Aug 2021 10:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

41 हजार लोगों ने अपने आपको किसान बताया और प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि भी हासिल कर ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से अनुरोध किया है कि इन लोगों से पैसा वापस न लिया जाए लेकिन भविष्य में इनके नाम सूची से हटा दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने की है। हम प्रदेशवासियों को ज्यादा से ज्यादा सामाजिक सुरक्षा देना चाहते हैं। लेकिन फर्जी गरीबों को सरकारी योजनाओं का नाजायज लाभ नहीं लेने देंगे। 
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार की जांच में 88 हजार ऐसे लोग सामने आए हैं जो आयकर भरने के बावजूद सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे थे। इन्होंने परिवार पहचान पत्र में खुद को गरीब बताया था लेकिन परिवार पहचान पत्रों की पड़ताल में इन फर्जी गरीबों का झूठ पकड़ा गया। 41 हजार ऐसे लोगों की पहचान हुई है, जिन्होंने खुद को किसान बताकर प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि हासिल की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से आयकर भरने के बावजूद खुद को गरीब बताने वालों लोगों की पहचान के बाद सरकार ने गरीब के तौर पर मिलने वाली सहायता व योजनाओं के लाभ के दायरे से इन्हें बाहर कर दिया है। 

प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि पाने वाले किसानों से सरकार चाहे तो पैसा वापस ले सकती है लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि भले ही किसी भी कारण से, जिन किसानों ने यह राशि हासिल कर ली है, उनसे वापस न लें। भविष्य में नियमों के विपरीत जाकर लाभ उठाने वाले ऐसे लोगों के नाम सूची से हटा दिए जाएं। 
विज्ञापन


परिवार पहचान पत्र बनने के साथ पकड़े जाएंगे फर्जी गरीब : मनोहर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने केंद्र से उपलब्ध हुए आयकरदाताओं की सूची का परिवार पहचान पत्र बना चुके लोगों की आय से मिलान किया। इसके बाद 88 हजार लोग सामने आए जो गरीबी की श्रेणी में नहीं आते। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे परिवार पहचान पत्र बनने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे इस तरह के लोगों की संख्या भी सामने आती जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के साढ़े 15 लाख किसानों को छह हजार रुपये का लाभ दिया जाना है। कुछ राशि लाभार्थियों के खाते में पहुंच गई है। इनमें से 41 हजार किसानों ने फर्जी ढंग से यह पैसे हासिल कर लिए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें