फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टीजीटी के 104 पदों के लिए परीक्षा, 865 उम्मीदवारों में हिस्सा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। समग्र शिक्षा चंडीगढ़ द्वारा विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 104 पदों के लिए (अंग्रेज़ी एवं हिंदी) के लिए लिखित परीक्षा रविवार को दो भागों में हुई। पहला चरण सुबह 9:30 से 12:00 बजे तक तथा दूसरे चरण में दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक परीक्षा विभिन्न सरकारी विद्यालयों में आयोजित की गई। कुल 1630 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 865 उम्मीदवारों ने इन दो विषयों की परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारियों को स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु सीसीटीवी, जैमर तथा उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग, यूटी चंडीगढ़ द्वारा 20 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए तैनात किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें