शहरवासियों को प्रशासन की ओर से सलाह दी गई है कि किसी भी आपात स्थिति में 112 इमरजेंसी नंबर या जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। चंडीगढ़ फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज ने दिवाली पर विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
दिवाली की रात शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 860 पुलिस जवान और अफसर तैनात रहेंगे। शहर के सभी थानों के एसएचओ, एरिया डीएसपी, इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी और एसएसपी भी चेकिंग पर रहेंगे। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर ड्यूटी रोस्टर तैयार किया है ताकि किसी भी आपात स्थिति, आग लगने या अन्य घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
शहरवासियों को प्रशासन की ओर से सलाह दी गई है कि किसी भी आपात स्थिति में 112 इमरजेंसी नंबर या जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। चंडीगढ़ फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज ने दिवाली पर विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। शहरवासियों से अपील की गई है कि आगजनी, शॉर्ट सर्किट या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी फायर स्टेशन से संपर्क करें। फायर स्टेशन सेक्टर 41-बी के स्टेशन फायर ऑफिसर अश्वनी कुमार शर्मा (मोबाइल: 9888238277) के नेतृत्व में विशेष ड्यूटी स्टाफ तैनात किया गया है।