फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफंड के नाम पर खाते से उड़ाए साढ़े 83 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गूगल पे से साढ़े सात हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के बाद भी पैसे घर नहीं पहुंचे तो दड़वा निवासी व्यक्ति ने इंटरनेट से कस्टमर केयर नंबर निकालकर ग्राहक संपर्क अधिकारी से बात की। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने उसे एक एप डाउनलोड कराया। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति के खाते से पांच बार में कुल साढ़े 83 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मामले की सूचना साइबर सेल को दी गई। शिकायत के आधार पर साइबर सेल ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रमेश कुमार ने बताया कि वह दड़वा में रहता है और एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। बीते 11 जून को उसने अपने घर पर गूगल पे से ऑनलाइन साढ़े सात हजार रुपये ट्रांसफर किए लेकिन रुपये ट्रांसफर नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट से कस्टमर केयर का नंबर ढूंढकर कॉल की तो एक व्यक्ति ने फोन उठाया। उस व्यक्ति ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके रुपये वापस खाते में रिफंड हो जाएंगे। इसके बाद उस व्यक्ति ने उनके मोबाइल में एक एप डाउनलोड करवाया। एप के डाउनलोड होने के बाद उनके खाते से पांच बार में क्रमश: 5, 25, 25, 25 हजार और साढ़े तीन हजार रुपये यानी कुल साढ़े 83 हजार निकल गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने मामले की सूचना फौरन साइबर सेल को दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें