फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट एरिया बापूधाम के 800 लोगों को राहत, रुका वेतन मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण के चलते कंटेनमेंट एरिया घोषित बापूधाम के 800 लोगों ने राहत की सांस ली है। श्रम विभाग के प्रयास से निजी संस्थानों ने बापूधाम में रहने वाले लोगों का रुका हुआ वेतन जारी कर दिया है। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने अपील की है कि बापूधाम में रहने वाले लोगों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया जाए। उन्हें काम पर भी वापस बुलाया जाए।
विज्ञापन

बता दें कि यूटी प्रशासन ने बापूधाम को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर कॉलोनी को पूरी तरह से सील कर दिया था। इससे लोग घरों में कैद हो गए थे, साथ ही नौकरी पर भी नहीं पहुंच पा रहे थे। लोगों ने इसकी शिकायत डिप्टी कमिश्नर और श्रम विभाग से की थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए श्रम विभाग की ओर से कॉलोनी का एक रैंडम सर्वे कराया था, जिसमें 800 ऐसे लोग थे, जिनकी तनख्वाह नौकरी पर नहीं पहुंच पाने के कारण रुकी हुई थी। डीसी के निर्देश पर श्रम विभाग की ओर से निजी संस्थानों से संपर्क किया गया और रुका हुआ वेतन देने का आग्रह किया गया। जिस पर संस्थानों ने लोगों का रुका हुआ वेतन जारी कर दिया है।
कोट
संक्रमण के कारण सील कॉलोनी से लोग नौकरी पर नहीं पहुंच पा रहे थे, जिससे उनका वेतन रुक गया था। संस्थानों से आग्रह कर वेतन रिलीज करवा दिया गया है। संस्थानों से यह भी अपील की गई है कि कॉलोनी के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार न किया जाए। साथ ही उन्हें काम पर भी वापस बुलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनदीप सिंह बराड़, डीसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें