फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 प्रतिशत शहरवासी 20 मार्च को कार फ्री डे के पक्ष में

Fri, 04 Mar 2016 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ मैप - फोटो : file
विज्ञापन
शहर का एक बड़ा तबका 20 मार्च को कार फ्री डे के पक्ष में है। कार फ्री डे हो या नहीं इसके लिए प्रशासन माईगव पर वोटिंग करवा रहा है। वीरवार से ही माईगव पर वोटिंग शुरू हुई है।
विज्ञापन


अभी तक 80 प्रतिशत लोग कार फ्री डे होने के पक्ष में वोट कर चुके हैं। जबकि 20 प्रतिशत ने कार फ्री डे नहीं होने के पक्ष में वोट किया है। हालांकि अभी वोटिंग बंद नहीं हुई है। अभी इस प्रतिशत में बदलाव होगा। बार-बार  स्थगित के कारण प्रशासन ने लोगों की राय जानने केलिए माईगव पर वोटिंग शुरू करवाई है।

इससे पहले कार फ्री डे की तिथि 28 फरवरी तय की गई थी। लेकिन पंजाब और हरियाणा की परीक्षा के कारण इसे स्थगित कर 13 मार्च को करवाने के आदेश हुए। बाद में इस दिन पीयू का दीक्षांत समारोह होने के कारण फिर स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन


आप भी दें अपनी राय
आप भी कार फ्री डे अपनी राय दे सकते हैं। इसकेलिए आपको
https://mygov.in/group-poll/do-you-support-car-free-day-be-held-chandigarh-20th-march-2016/
इस लिंक पर जाना होगा। उसके बाद कार फ्री डे के पेज पर लिखे वोट पर क्लिक करना होगा। फिर अपनी ई-मेल आईडी और ई-मेल पर आने वाले वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) को लिखकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद हां या नहीं पर क्लिक कर आप अपनी राय बता सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें