फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में एक दिन में मिले आठ कोरोना पॉजिटिव, ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ बैठक आज

Thu, 30 Apr 2020 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोहाली में बुधवार को 8 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अब कोरोना पीड़ितों की संख्या 73 पहुंच गई है। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और कुछ स्वस्थ हो गए हैं। बता दें कि जिले में 27 अप्रैल से पहले 13 दिन तक कोरोना का कोई पॉजिटिव केस नहीं आया था। इसके बाद जैसे ही यह कोरोना चेन टूटने वाली थी कि 14वें दिन 28 अप्रैल को दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


इसके बाद 15वें दिन 29 अप्रैल बुधवार को एक ही दिन में जिले में 8 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। बुधवार को एक साथ 8 लोगों की जो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें 3 लोग कोरोना हॉटस्पॉट गांव जवाहरपुर से हैं। बाकी के 5 श्री हजूर साहिब (नांदेड़) से आए 39 श्रद्वालुओं और राजस्थान कोटा से लौटे दो छात्रों में से 5 लोगों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा एक केस अंबाला का भी सामने आया है।

वहीं, जिले में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या 73 पहुंच गई हैं। डीसी गिरीश दियालन ने 8 लोगों की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें आइसोलेशन केंद्र में रखा गया है। जबकि बाकी श्रद्धालु स्वस्थ पाए गए हैं। उन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इसमें सहयोग देने की अपील की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक गांव जवाहपुर से आए तीनों कोरोना पॉजिटिव में ब्लॉक समिति सदस्य के भाई की पत्नी और बेटी शामिल हैं। दोनों की उम्र क्रमश: 43 और 15 साल है। जबकि गांव का एक अन्य 41 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना का शिकार हुआ है। बता दें कि जिला प्रशासन ने गांव जवाहरपुर को पहले ही कंटेनमेंट एरिया घोषित किया हुआ है और पूरा गांव सील है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में जाने की अनुमति नहीं है। 

वहीं, वहां पर रोजाना स्वास्थ्य विभाग की टीमें कुछ लोगों के औचक सैंपल लेती है। इसी बीच मंगलवार को दो लोग पॉजिटिव आए थे। जिसके बाद इनके संपर्क वाले 25 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से दो लोग की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आ गई है। इसी तरह नांदेड़ से आए श्रद्वालुओं व कोटा से आए छात्रों सहित कुल 41 लोगों की स्क्रीनिंग के बाद क्वारंटीन केंद्र में रखा था। एक साथ ज्यादा नए केस आने से प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। 

जवाहरपुर के ठीक हुए सभी मरीज मोहाली में क्वारंटीन
मिली जानकारी के मुताबिक गांव जवाहरपुर के जिन लोगों ने भी कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। प्रशासन ने उन्हें एहतियात बरतते हुए उनके गांव नहीं भेजा है। सभी को मोहाली के सेक्टर-70 में बनाए जिला क्वारंटीन केंद्र में रखा है। प्रशासन की कोशिश है कि इलाके को कोरोना मुक्त कर ही उक्त लोगों को गांव में भेजा जाए। प्रशासन का दावा है कि गांव में सैनिटाइजेशन से लेकर अन्य सारी प्रक्रियाएं चलाईं जा रही हैं। 
विज्ञापन

एक नजर में कोरोना

मोहाली जिले में अब तक कोरोना के 73 केस पॉजिटिव आ चुके हैं। इससे 43 केस अकेले जवाहरपुर गांव से हैं। जबकि जिले में 30 लोग कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। इनमें भी 15 जवाहरपुर के हैं। वहीं, जिले में दो लोगों की कोरोना की वजह से जान तक जा चुकी है। जबकि अब तक जिले में 1411 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

कर्फ्यू में राहत पर फैसला आज
भले ही पंजाब सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों को कोरोना महामारी के बीच लगाए गए कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील देने का फैसला लिया है। लेकिन मोहाली जिले के लोगों को इसका फायदा मिलेगा या नहीं। इस बात का फैसला चंडीगढ़ और पंचकूला के अधिकारियों से मीटिंग करने के बाद ही प्रशासन लेगा।

डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि मोहाली पहले ही कोरोना कंटेनमेंट एरिया में शामिल है। ऐसे में किसी भी तरह की जल्दबाजी ठीक नहीं होगी। इस सभी पहलुओं को देखकर ही अगली रणनीति तय की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार की ओर से बुधवार को कोरोना के चलते लगे कर्फ्यू में सुबह 7 से 11 बजे तक छूट देने का फैसला लिया गया था। 

मोहाली जिले की सीमा चंडीगढ़ और पंचकूला से लगती है। जबकि मोहाली की तरह ही चंडीगढ़ भी कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है। वहीं, पंचकूला में कई कोरोना केस सामने आ चुके हैं। ऐसे में किसी भी तरह की जल्दीबाजी तीनों एरिया को प्रभावित कर सकती है। गुरुवार को इसी मामले को लेकर ट्राइसिटी के अधिकारियों की मीटिंग होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें