फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 आईएएस अधिकारी हुए इधर से उधर

Sat, 01 Mar 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव धनपत सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त मुख्यमंत्री की घोषणाओं की निगरानी तथा समन्वय के लिये नोडल अधिकारी लगाया गया है।

आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त एवं सचिव अनिल मलिक को हरियाणा चिकित्सा सेवाएं निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

वित्त विभाग के विशेष सचिव तथा पर्यावरण विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव राजीव रंजन को हिसार मंडल के आयुक्त तथा हुडा हिसार के प्रशासक के पद पर लगाया गया है।
विज्ञापन


विकास एवं पंचायत विभाग के विभाग के निदेशक तथा विशेष सचिव नितिन कुमार यादव को वित्त विभाग के विशेष सचिव तथा पर्यावरण विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
  
उद्योग एवं वाणिज्य तथा खनन एवं भू-विज्ञान विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव अशोक सांगवान को आपूर्ति एवं निपटान विभाग के निदेशक, हारट्रोन के प्रबंध निदेशक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक तथा विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


सिरसा के उपायुक्त जे गणेशन को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी का सचिव लगाया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के सचिव अंशज सिंह को सिरसा का उपायुक्त लगाया गया है।

इसके अलावा, कुरुक्षेत्र की सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) प्रियंका सोनी को यमुनानगर के सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) के पद पर लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें